{"_id":"650c981f134bacbbfa090b87","slug":"licenses-of-four-shops-suspended-after-fertilizer-samples-fail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-4562-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खाद के नमूने फेल होने पर चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खाद के नमूने फेल होने पर चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित
Fri, 22 Sep 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अगस्त माह में जिला कृषि अधिकारी ने शासन के आदेश पर खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान दुकानों से जिंक आदि के नमूने लिए गए थे। जांच में चार दुकानों से लिए गए नमूने फेल आए हैं। इनका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। दो दुकानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कृषि विभाग की टीमों ने खाद की कालाबाजारी रोकने और स्टॉक चेक करने के लिए अगस्त में जिले में अभियान चलाया था। अभियान के तहत बड़ी संख्या में दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। कुछ दुकानों से जांच के लिए जिंक और मोनो अमोनियम फॉस्फेट के नमूने लिया गए थे। लैब से अब जांच रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को भेजी गई है।
इसमें शहर की अनिल फर्टिलाइजर, पूरनपुर क्षेत्र की इंडियन किसान सेवा केंद्र, मंडी समिति की जगत इंटरप्राइजेज और मझोला की गगन एग्री जंक्शन के यहां से लिए गए नमूने फेल आए हैं। इन सभी का लाइसेंस निलंबित किया गया है। विशाल एग्रो कलीनगर और किसान खाद भंडार बांसखेडा को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
00
वर्जन
जांच में नमूने फेल होने पर चार का लाइसेंस निलंबित किया गया है। दो अन्य को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।- डाॅ. विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी