{"_id":"5842d4c04f1c1bd823de56bd","slug":"lh-graders-get-the-blast-one-dead-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएच मिल के ग्रेडर में ब्लास्ट, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएच मिल के ग्रेडर में ब्लास्ट, एक की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी
डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
शनिवार शाम अचानक हुए हादसे से मची भगदड़
शहर की एलएच चीनी मिल के ग्रेडर रूम में ब्लास्ट के बाद पूरा भवन धराशायी हो गया। तेज आवाज के साथ वहां की टीन की चादरें भी टूट गईं। इससे चीनी की पैकिंग कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। अब तक पांच घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी की मौजूदगी में बचाव कार्य जारी है। मिल प्रबंधन ने मिल का संचालन फिलहाल बंद करा दिया है। कई और मजदूरों के मलबे में दबे होने और कुछ के मरने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया जा रहा है। घटना की जानकारी होने पर भीड़ के साथ कई मजदूरों के परिवार वाले भी पहुंच गए। उन्हें रोंकने के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने अपने निजी सचिव धर्मेंद्र भदौरिया को मौके पर भेजा ळे। राज्यमंत्री डीएम से घायलों का समुचित इलाज कराने के साथ हर संभव मदद करने तथा मामले की जांच करा दोषी मिलने पर मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
गौहनिया चौराहा से रेलवे स्टेशन रोड स्थित एलएच चीनी मिल के ग्रेडर रूम में रोज की तरह काम चल रहा था। शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे अचानक ग्रेडर में आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। इससे ग्रेडर के हिस्से की अधिकांश बिल्डिंग धराशाही हो गई। इसमें ग्रेडर रूम के पास चीनी की पैकिंग कर रहे दर्जनों मजदूर हादसे की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर डीएम मासूम अली सरवर, एसपी सभाराज, एडीएम अजय कांत सैनी, एएसपी डा.रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन भारी पुलिस बल के साथ थोड़ी देर में मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू कराया गया। मलवे में दबे छह लोगों को निकालने में प्रशासनिक टीम को कामयाबी मिल सकी है। इनमें बरहा गांव निवासी पवन (20) पुत्र डालचंद की मौत हो गई। इसके अलावा बरहा निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र सोहनलाल, प्रमोद (25) पुत्र मनोहरलाल, हरप्रसाद पुत्र धनराज निवासी मानपुर हटुआ, शेर मोहम्मद निवासी शिफ्ट इंचार्ज रामेश्वर (45) पुत्र श्यामाचरन व प्रमोद (30) पुत्र भीमसेन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया है। कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका पर प्रशासनिक टीम जेसीबी की मदद से मलबा हटवाने में जुटी है। मिल को बंद करा दिया गया है। चीनी मिल से जुड़े सभी 70 हजार किसानों को मैसेज के जरिए गन्ना न लाने की सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा बचाव के लिए नगर पालिका व राजस्व टीम को भी लगाने के लिए बुला लिया गया है। हादसे के बाद हजारों की संख्या में लोग मिल में काम कर रहे अपनों का हालचाल लेने के लिए जमा हो गए। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने चीनी मिल गेट बंद कराकर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
काफी देर तक असहज दिखाई दिए जिम्मेदार
पीलीभीत। एलएच चीनी मिल में ग्रेडर ब्लास्ट होने के की सूचना मिलने पर पहुंचे मिल प्रबंधन के अधिकारी काफी देर तक असहज से दिखाई दिए। हादसे के बाद क्या किया जाए। इसको लेकर कोई फैसला ही नहीं लिया जा सका। दमकल टीम, एंबुलेंस बुलाने को लेकर भी काफी देर की गई। जिसको लेकर लोग आक्रोशित रहे। काफी देर तक अफसर भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को लेकर कदम नहीं उठा सके। बाद में भीड़ के उग्र होने पर बचाव कार्य में तेजी आ सकी। मलबे के बीच लोहे के एंगिल भी काफी मात्रा में पड़े है। जिसको गैस कटर की मदद से काटकर निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार को लेकर प्रशासन अलर्ट
चीनी मिल में हुए हादसे के बाद रविवार को मरने व घायलों के परिवारीजनों की भीड़ उग्र न हो जाए। इसको लेकर भी प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। बाहरी जिलो से भी फोर्स बुलाया जा रहा है। रविवार को सैक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख
स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने एलएच मिल में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से दूरभाष पर बातचीत कर घायलों का उचित उपचार कराने के निर्देश दिए है। साथ ही अपने प्रतिनिधियों को बचाव कार्य में सहयोग के निर्देश दिए है।