{"_id":"6266a424b0bd9929b14f0c76","slug":"letter-written-with-blood-to-akhilesh-yadav-student-leader-said-azam-khan-is-being-persecuted-for-25-months-and-you-are-silent-do-big-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को खून से लिखा पत्र: छात्र नेता बोला- 25 महीने से आजम साहब पर हो रहे जुल्म और आप खामोश हैं, करें बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को खून से लिखा पत्र: छात्र नेता बोला- 25 महीने से आजम साहब पर हो रहे जुल्म और आप खामोश हैं, करें बड़ा आंदोलन
Mon, 25 Apr 2022 07:07 PM IST
सुशील कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 25 Apr 2022 07:07 PM IST
सार
सपा कार्यकर्ताओं में खासतौर से मुस्लिम समुदाय में इस बात को लेकर नाराजगी है कि अखिलेश यादव ने आजम खां की रिहाई के लिए कोई प्रयास नहीं किए। समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष आरिश खान अजहरी ने अखिलेश को खून से लिखा पत्र भेजा है।
विज्ञापन
खून से लिखा पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहब्बत भी आपसे शिकायत भी आपसे... जिले के एक छात्र नेता ने आजम खां को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को खून से लिखा पत्र भेजा है। इसमें छात्र नेता ने आजम खां की रिहाई को लेकर अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। उनकी रिहाई के लिए एक बड़ा आंदोलन करने को कहा है।
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं में खासतौर से मुस्लिम समुदाय में इस बात को लेकर नाराजगी है कि अखिलेश यादव ने आजम खां की रिहाई के लिए कोई प्रयास नहीं किए। समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष आरिश खान अजहरी ने अखिलेश को खून से लिखा पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हमारे नेता आजम खां पर 25 माह से उत्पीड़न किया जा रहा है। उन पर हो रहे जुल्म को लेकर आपसे शिकायत है कि नेता प्रतिपक्ष रहते हुए भी आपने कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाए। आरिश का कहना है कि ये बड़ा सवाल है कि आजम खां ने पार्टी के लिए इतना कुछ किया, आज पार्टी ने उनका साथ छोड़ दिया।
विज्ञापन