{"_id":"6a8ca215a5f626b7c50a412d","slug":"lethal-drums-and-speed-breakers-on-the-highway-risk-of-accidents-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167333-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे पर जानलेवा ड्रम और ब्रेकर, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे पर जानलेवा ड्रम और ब्रेकर, हादसे का खतरा
विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र में असम हाईवे पर नदी पुल की मरम्मत के बाद रखे ड्रम हादसा को दे रहे दावत -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। लखीमपुर से लखनऊ को जोड़ने वाले असम हाईवे (एनएच 730) पर झखनई नदी की जर्जर पुलिया की मरम्मत के बाद रखे ड्रम और बनाए गए बड़े स्पीड ब्रेकर नहीं हटाए जा सके हैं। इससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिया निर्माण पूरा होने के कई दिन बाद ड्रम और स्पीड ब्रेकर न हटाए जाने से राहगीरों में रोष है।
55 किमी का राष्ट्रीय मार्ग संख्या 730 (पीलीभीत-खुटार असम हाईवे) किलोमीटर 55 (गांव कढेरचौरा के आगे) झखनई नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने से जर्जर हो गया था। पुल की मरम्मत को राष्ट्रीय मार्ग के अधिशासी अभियंता ने डीएम को 22 जुलाई को पत्र भेजकर पुल मरम्मत में एक महीने का समय लगने का हवाला देकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर डायवर्जन कराने की मांग की थी। पीलीभीत से खुटार से आने वाले वाहनों को पूरनपुर से बंडा की ओर और खुटार से पीलीभीत को आने वाले वाहनों को बंडा से पूरनपुर के लिए डायवर्ट किया गया।
पुल की मरम्मत को मरम्मत स्थल के चारों ओर ड्रम लगाए गए। पुल के समीप स्पीड ब्रेकर बनाया गया। मरम्मत को लेकर भारी वाहनों का आवागमन एक महीने तक बंद रहा। रास्ता डायवर्ट कर उनको दूसरे रास्तों से निकाला गया। आंकलित की गई समय सीमा निकलने और पुल की मरम्मत कई दिन पहले पूरी होने के बाद भी रखे ड्रम और स्पीड ब्रेकर नहीं हटाए गए। पिछले दिनों ड्रमों से टकराकर एक बाइक सवार की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि इसे सही कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- --