फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard killed Nilgai near residential area

Pilibhit News: आबादी के निकट तेंदुए ने नीलगाय को मार डाला

Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 20 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard killed Nilgai near residential area
गजरौला क्षेत्र के नगफन गांव में तेंदुए की सूचना पर पहुंची टीम।स्रोत:ग्रामीण
गजरौला। गजरौला क्षेत्र में जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने आबादी के निकट एक नीलगाय को मार दिया। खेत में नीलगाय का शव देख मजदूर भाग खड़े हुए। सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को भी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी देखी गई थी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच-पड़ताल के बाद तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। नगफन रसोईया गांव निवासी कुलवंत सिंह के खेत में सुनील, विकास, रामू, हरचरन, छोटेलाल, राजेश, महेंद्र पाल व रामचंद्र आदि मजदूर गन्ने की छिलाई करने के लिए गए थे। खेत में नीलगाय का अधखाया शव पड़ा देख दहशत के चलते मजदूरों ने काम छोड़ दिया। सूचना खेत स्वामी को दी। इसके बाद जानकारी पुलिस व वन विभाग की टीम को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम को खेत में तेंदुए के पग चिह्न मिले। तेंदुए के खेत में ही डेरा जमाए होने की आशंका जताई गई। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि नीलगाय के अवशेष को गड्ढे में दबा दिया गया। लोगों को सतर्क करने के साथ निगरानी कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed