फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard found dead near Pilibhit tiger reserve

एक और तेंदुए की मौत: दुधवा के बाद अब पीलीभीत में मिला शव, पोस्टमार्टम को भेजा गया

Tue, 13 Jun 2023 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 01:49 PM IST
सार

Leopard found dead in Pilibhit : वन विभाग की टीम ने माला रेंज की गढ़ा बीट के करीब एक खेत से तेंदुए का शव बरामद किया है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित हैं। चोट के कहीं निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
Leopard found dead near Pilibhit tiger reserve
खेत में मिला तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई के जंगलों में वन्य जीवों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा। लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में 10 दिनों में तीन बाघ और एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। इस मामले में जांच चल रही है। इस बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाके में तेंदुए का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने माला रेंज की गढ़ा बीट के कंपार्टमेंट नंबर 135 के करीब वाचर के खेत से तेंदुए का शव बरामद किया। इसकी जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई।  सामाजकि वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Honey Trap: पहले मीठी बातों का जाल, फिर न्यूड वीडियो कॉल; हसीनाओं के गैंग से रहें सावधान
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ संजीव कुमार ने जांच पड़ताल के बाद तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि एक साल का नर तेंदुआ है। फिलहाल शरीर के सभी अंग सुरक्षित हैं। चोट के कहीं निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed