फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   leopard found dead in Hardoi branch canal in pilibhit tiger reserve

Pilibhit News: हरदोई ब्रांच नहर में उतराता मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 20 Feb 2023 05:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Feb 2023 05:48 PM IST
सार

कलीनगर क्षेत्र में चित्तरपुर गांव के निकट हरदोई ब्रांच नहर में तेंदुए मरा मिला। राहगीरों ने नहर पुल की झाल में उसे फंसा देखा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन
leopard found dead in Hardoi branch canal in pilibhit tiger reserve
नहर में पड़ा तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में चित्तरपुर गांव के निकट सोमवार दोपहर हरदोई ब्रांच नहर में तेंदुए का शव उतराता मिलने से खलबली मच गई। राहगीरों ने नहर पुल की झाल में तेंदुए का शव फंसा देखा। सूचना के बाद सामाजिक वानिकी की टीम ने मशक्कत कर झाल में फंसे तेंदुए को बाहर निकलकर कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


बाइफरकेशन से निकलने वाली हरदोई ब्रांच नहर क्षेत्र में पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का करीब तीन किलोमीटर का क्षेत्र पड़ता है। सोमवार को कलीनगर के गांव चित्तपुर के निकट हरदोई ब्रांच नहर पुल से गुजर रहे कुछ राहगीर पुल पर रुके। नहर की झाल की ओर देखने पर तेंदुए का शव दिखाई दिया। पानी का बहाव अधिक होने के चलते तेंदुए झाल में घूम रहा था। 

विज्ञापन

फूल गया था तेंदुए का शव 

राहगीरों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वनकर्मियों को दी। मौके पर टाइगर ट्रैकर कंधई लाल पहुंचे। स्थिति को देख अफसरों को सूचना दी। इसके बाद रेंजर कपिल कुमार वन दरोगा रामाधार समेत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए को बाहर निकलने के प्रयास शुरू किए गए। इसके बाद रस्सी और डंडों की मदद से तेंदुए के शव को बाहर निकला गया। दुर्गंध आने के साथ शव फूल चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर के कुछ हिस्से के बाल भी गायब थे। जिससे देखकर करीब चार दिन पूर्व मौत होने की बात कही जा रही है। अफसर शव को कब्जे में लेकर पूरनपुर रेंज कार्यालय पहुंचे। पोस्टमार्टम को लेकर अनुमति ली जा रही है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया है। तेंदुए की उम्र चार साल बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed