फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard entered houses and killed two pet dogs

Pilibhit News: तेंदुए ने घरों में घुसकर दो पालतू कुत्तों को मार डाला

Sun, 21 Apr 2024 04:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered houses and killed two pet dogs
अमरिया क्षेत्र के बेला पोखरा गांव मे तेंदुए के पगमार्क ट्रेस करते वन कर्मी ।
अमरिया। जंगल से निकलकर देवहा-बेला पोखरा गांव में पहुंचे तेंदुए ने दो घरों में घुसकर दो पालतू कुत्तों को मार डाला। तीसरे घर में पहुंचकर तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला किया तो घरवाले जाग गए। शोर-शराबा करने पर तेंदुआ देवहा नदी की ओर चला गया।
विज्ञापन


तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव बेला पोखरा निवासी जगप्रीत सिंह ने बताया कि रात करीब आठ बजे उनके घर में तेंदुआ घुस आया और पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों के शोर-शराबा करने पर तेंदुआ देवहा नदी की ओर चला गया।
विज्ञापन

बताया कि एक दिन पहले बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ उनके पड़ोसी इकबाल प्रीत सिंह और रेशम सिंह के पालतू कुत्तों को उठा ले गया था और मार डाला था। तेंदुए की बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की दहशत के चलते पूरी रात जागना पड़ रहा है। इधर सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर तेंदुए के पगचिह्न तलाशे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी वन्य जीव प्रभारी सोनी सिंह ने बताया कि बेला पोखरा सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। दो कुत्तों को मार डालने की घटना के बाद जानकारी जुटाकर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। निगरानी बढ़ा दी गई है। इस बारे में अधिकारियों को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed