फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard caught pet dog and went into the forest

Pilibhit News: पालतू कुत्ते को दबोच जंगल में गया तेंदुआ

Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught pet dog and went into the forest
दियोरिया रेंज के जंगल के अंदर कांबिंग करती पुलिस। स्रोत-स्वयं
घुंघचाई। गांव मंडनपुर के समीप पहुंचा तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को दबोचकर जंगल में भाग गया। सूचना पर वन विभाग और पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, मगर तेंदुए का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सोमवार तड़के करीब चार बजे जंगल से निकला तेंदुआ आबादी की ओर पहुंच गया। मंडनपुर के निकट एक किसान के घर के पास बैठे पालतू कुत्ते को तेंदुआ ने दबोच लिया। इसके बाद कुत्ते को जंगल के अंदर खींच ले गया और अपना निवाला बना लिया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी और थाना प्रभारी जयशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और वन कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से जंगल के अंदर कांबिंग की। तेंदुआ की कोई चहलकदमी नहीं दिखी। अब तक तेंदुआ कई कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। तेंदुआ इससे पहले भी कई बार आबादी के आसपास चहल कदमी करते देखा जा चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को जागरूक किया। वन दरोगा आदेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed