फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lekpalon demands were not met, then the movement will

लेखपालों की मांगें नहीं हुईं पूरी, फिर होगा आंदोलन

Wed, 31 Aug 2016 11:24 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
 विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा लेखपालों का आंदोलन बृहस्पतिवार से फिर शुरू होगा। मंगलवार को लखनऊ में हुई वार्ता बेनतीजा रही। प्रांतीय आह्वान पर आज से लेखपाल नेहरू पार्क में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

वेतन विसंगति, पेंशन बहाली, पदनाम मेें बदलाव सहित कई मांगों को लेकर लेखपाल काफी समय से आंदोलन पर हैं। मंगलवार को लेखपालों ने लखनऊ के जीपीओ पार्क में एकत्र होकर विधानसभा के घेराव का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। प्रांतीय पदाधिकारियों से वार्ता भी सफल नहीं हो सकी। लखनऊ से लौटे पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष अशोक गंगवार ने कहा कि लेखपालों की मांगों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी शामिल है, इसका लाभ अन्य कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मियों को भी मिलेगा लेकिन सरकार के इशारे पर लखनऊ में पुलिस कर्मियों ने ही उन पर लाठियां चलाईं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार से जिले भर के लेखपाल नेहरू पार्क में एकत्र होकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करेंगे। लेखपाल अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। जिलामंत्री राधेकृष्ण ने सभी लेखपालों से धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में सुभाष दीक्षित, निखिल सक्सेना, अनूप शर्मा, अनुराग मिश्र, रामस्वरूप, राजेश कुमार भारती आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed