{"_id":"64de6cb6067a5fbb330b7f14","slug":"lekhpal-will-return-smart-phone-and-laptop-on-august-19-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2802-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लेखपाल 19 अगस्त को लौटाएंगे स्मार्ट फोन और लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लेखपाल 19 अगस्त को लौटाएंगे स्मार्ट फोन और लैपटॉप
Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। अनुपयोगी साबित हो रहे पुराने स्मार्ट फोन और लैपटॉप को लेखपाल सामूहिक रूप से 19 अगस्त को राजस्व निरीक्षकों को सौंपेगे। लेखपाल संघ के जिला मंत्री योगेंद्र शर्मा ने डीएम को पत्र भेजकर लेखपालों को उच्च गुणवत्ता वाले स्मार्ट फोन और लैपटॉप दिलाने की मांग की है।
पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग आदि के लिए लेखपालों को अप्रैल 2019 में स्मार्ट फोन और ई-डिस्ट्रिक्ट कार्य के लिए लैपटॉप दिए गए थे। तब बताया गया था कि तीन साल बाद ये फोन और पांच साल बाद लैपटॉप स्वत: अनुपयोगी हो जाएंगे। तब उन्हें नए उपलब्ध कराए जाएंगे। अनुपयोगी हो चुके स्मार्ट फोन और लैपटॉप जमा कराने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब लेखपाल सामूहिक रूप से 19 अगस्त को स्मार्ट फोन और लैपटॉप राजस्व निरीक्षकों के पास जमा कर देंगे। संवाद