{"_id":"667f1d9af90c8a3b7c0b0a64","slug":"lekhpal-caught-taking-bribe-of-15-thousand-rupees-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118601-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को दबोचा
विज्ञापन
पीलीभीत। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने शुक्रवार को सदर तहसील में तैनात लेखपाल सौरभ गंगवार को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लेखपाल पट्टे की जमीन की पैमाइश के नाम पर किसान से 15 हजार रुपये मांग रहा था। टीम लेखपाल को पकड़कर शहर कोतवाली पहुंची। जहां उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सदर तहसील के गांव कोहना निवासी रामलखन कश्यप ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के यहां शिकायत दर्ज कराई। जिसमें तहसील के गांव कुंवरपुर में स्थित गाटा संख्या 127 के रकबा 1.254 हेक्टेयर में पट्टे की भूमि की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल सौरभ गंगवार पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया।
अफसरों के आदेश पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की ट्रैप टीम के प्रभारी सुनील कुमार साथियों के साथ पीलीभीत पहुंचे। नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया पर अमल करने के बाद किसान से संपर्क कर जानकारी जुटाई। इसके बाद किसान ने लेखपाल से संपर्क किया।
विज्ञापन
लेखपाल ने उसे आयुर्वेदिक कॉलेज तिराहा के निकट स्थित अनिल पान भंडार पर बुलाया। वहां जैसे ही किसान ने रिश्वत के 15 हजार रुपये दिए। पीछे से पहुंची भ्रष्टाचार निवारण की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया। साथ ही रुपये बरामद कर लिए।
इसके बाद टीम लेखपाल को हिरासत में लेकर टीम कोतवाली पहुंची। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया की सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी लेखपाल सौरभ गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
00
पहले भी पकड़े जाते रहे हैं लेखपाल
रिश्वत को लेकर शासन स्तर से सख्ती बरतने के बाद भी स्थिति में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। पीलीभीत में इससे पहले भी रिश्वत के मामलों में लेखपाल रंगे हाथों पकड़े जाते रहे हैं। पूर्व में गजरौला क्षेत्र से ही एक लेखपाल को भ्रष्टाचार निवारण की टीम ने पकड़ा था। शुक्रवार को सदर तहसील के लेखपाल को भी 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने से सरकारी कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।