फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leaving from conventional farming to scientific farming techniques

परम्परागत खेती छोड़कर वैज्ञानिक तकनीक से करे खेती

Wed, 10 Feb 2016 12:16 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 10 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
नाबार्ड के सहयोग से गठित कृषक क्लबों के किसानों को कृषि भवन में आयोजित किसान गोष्ठी में खेती की नई जानकारियों दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने परम्परागत खेती को छोड़कर वैज्ञानिक तकनीक को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि भवन के सभागार में हुई गोष्ठी का शुभारंभ कृषि उपनिदेशक एके सिंह, डीडीएम नाबार्ड और जिला सहकारी बैंक के जीएम आलोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने गेहूं व गन्ने में वर्तमान समय में की जाने वाली क्रियाओं की जानकारी देने के साथ उनमें लगने वाली कीट बीमारियों के बारे में बताया। डीडीएम नाबार्ड व सहकारी बैंक के जीएम ने बैंक योजनाओं की जानकारी दी। कृषि उपनिदेशक ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर सभी किसानों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑन लाइन पंजीकरण कराने की अपील की। अग्रणी बैंक के सहायक जिला प्रबंधक आशीष कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराने का तरीका और इसका खाता संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व पहल ग्रामीण सेवा समिति के प्रबंधक महेश पाल ने कृषक क्लबों के गठन और इनके माध्यम से आगे बढने के उपाय सुझाए। बैठक में परियोजना अर्थशास्त्री जेसी जोशी, सहायक कृषि प्रसार अधिकारी ऋषभा तिवारी सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed