फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leave the other important work on the project had begun

महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट छोड़ दूसरे पर काम शुरू कराया

Thu, 14 Jul 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 सिंचाई विभाग के शारदा सागर खंड ने दो स्वीकृत प्रोजेक्ट में से एक पर तो बिना धनराशि मिले ही काम शुरू करा दिया है जबकि दूसरे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। विभाग ने गोपनीय ढंग से टेंडर की प्रक्रिया अपनाकर गोमती की खुदाई शुरू करा दी है, लेकिन शारदा डैम के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं कराया। इधर, शारदा डैम को खाली करना शुरू कर दिया है। ऐसे में यदि सूखे की स्थिति पैदा होती है, तो रायबरेली तक के किसानों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

शारदा डैम की लगातार जर्जर हो रही हालत को देखते हुए छह करोड़ की लागत का एक प्रोजेक्ट बनाकर दो साल पहले शासन को भेजा गया था। शासन ने पिछले दिनों प्रोजेक्ट को स्वीकृत कर धनराशि भी मंजूर कर दी लेकिन धनराशि जारी नहीं की गई।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर शुरू नहीं हुआ काम
सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारियों ने नियमबद्ध तरीके से टेंडर प्रकिया न अपनाकर डैम के छह करोड़ और गोमती के सवा दो करोड़ के प्रोजेक्ट को लेकर प्रक्रिया अपनाते हुए गोमती प्रोजेक्ट का काम शुरू करा दिया, लेकिन डैम के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं कराया। जबकि दोनों के टेंडर एक साथ किए गए थे। गोमती प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण इसलिए है कि हजारों किसानों की लाखों एकड़ फसलों की सिंचाई इससे होती है। दोनों प्रोजेक्टों के लिए अभी धनराशि रिलीज नहीं हुई है तो फिर गोमती की खुदाई कैसे शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डैम की दुर्दशा सुधर पाना मुश्किल
बसपा सरकार में 19 करोड़ रुपया डैम की दुर्दशा दूर करने के लिए रिलीज किया गया था। इसमें भी टेंडर प्रकिया में खेल हुआ। इसका नतीजा सामने है। अब एक बार पुन: टेंडर प्रक्रिया में खेल खेला गया। जानकार बताते हैं कि मात्र इंटरनेट पर कुछ समय को दोनों प्रोजेक्ट के टेंडर डाले गए थे लेकिन बाद में हटा दिए गए। अपने चहेते ठेकेदारों को अनुबंध कर गोमती का काम शुरू कर दिया गया। 

किसान पड़ सकते हैं संकट में
हरदोई ब्रांच नहर से उन्नाव और रायबरेली तक पानी दिया जाता है। इस समय डैम को पानी से खाली किया जा रहा है। यदि कहीं आने वाले दिनों में सूखे की स्थिति पैदा होती हैै तो हरदोई, रायबरेली और उन्नाव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी कहां से मिलेगा। 


अफसर भी साध गए चुप्पी 
गोमती की खुदाई करा रहे अभियंता वीरेंद्र सिंह यादव और रामेश्वर दुबे ने बताया कि डैम की पिचिंग क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। अधिकारी धन रिलीज कराने के लिए प्रयासरत हैं। धन रिलीज होते ही कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन यह पूछे जाने पर कि जब गोमती प्रोजेक्ट की धनराशि रिलीज नहीं हुई तो काम कैसे हो रहा है, इस पर अभियंता चुप्पी साध गए। बोले यह बड़े अधिकारी ही बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed