फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leave goat cage Panther is back

पिंजरे का बकरा छोड़  वापस हुआ तेंदुआ

Sun, 08 May 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 08 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
जंगरौली में डिप्टी रेंजर सहित चार लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ वन विभाग द्वारा बकरा सहित लगाए गए पिंजरे के करीब से होता हुआ देवहा नदी की ओर निकल गया। वनकर्मियों ने सुबह उसके डेढ़ किमी तक पदचिन्ह देखे है। तेंदुए के वापस जाने से वन और पुलिस महकमे को राहत मिली है, लेकिन गांव में उसकी दहशत अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जंगरौला आशा एवं सुगनढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भिकारीपुर के मध्य खेतों में शनिवार को दोपहर एक तेंदुए ने लोगों पर हमला कर दिया था। इसमें सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर अरुण मोहन सहित चार लोग घायल हो गए थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने शाम को खेत के किनारे पिंजरा लगाकर उसमें बकरा बांधा था। पूरी रात टीम दूर से इसका निरीक्षण करती रही। वनकर्मियों के अनुसार करीब आधी रात को तेंदुआ पिंजरा के पास से गुजरता हुआ खेतों से करीब डेढ़ किमी दूरी पर स्थित देवहा नदी की ओर चला गया। सुबह वनकर्मियों की सूचना पर वनाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पदचिन्ह ट्रेस किए। रेंजर वीरपाल सिंह के अनुसार नदी किनारे करीब डेढ़ किमी तक तेंदुए के पदचिन्ह ट्रेस किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नर तेंदुआ है, लेकिन इसकी उम्र का आंकलन पदचिन्हों के अध्ययन के बाद ही हो सकेगा। तेंदुए के वापस जाने से वन विभाग और पुलिस ने राहत की सांस ली है, लेकिन ग्रामीणों में इसकी दहशत अभी भी बरकरार है। ग्रामीणों को डर है कि तेंदुआ फिर लौट के न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सहित पूरे क्षेत्र में दिन रही चर्चा
शनिवार को तेंदुए के हमले और रात को उसके वापस जाने की जानकारी होने पर रविवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग खेतों में पहुंचे और वन विभाग की टीम के साथ क्षेत्र में घूमकर स्थिति का जायजा लिया। तेंदुआ वापस जाने के बाद भी पूरे दिन उसकी चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीण उसके चले जाने से खुश तो दिख रहे हैं लेकिन वापस आने का डर उनमें अभी भी साफ झलक रहा है।

यह बातों कर रखें ध्यान
-गांव या खेत में तेंदुआ आने पर उसे घेरे नहीं।
- वन एवं पुलिस अधिकारियाें को तुरंत सूचना दें।
- जानवरों को अंधेरे में न बांधे, रोशनी करें।
- खेतों पर जाते समय आग जलाने की व्यवस्था रखें।
- खेतों की ओर अकेले कभी न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed