फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers will not arrest if the accused is not arrested

 आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धरना देंगे वकील 

Tue, 25 Jul 2017 07:05 PM IST
बीसलपुर।  
बीसलपुर।   Updated Tue, 25 Jul 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Lawyers will not arrest if the accused is not arrested
 आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धरना देंगे वकील  - फोटो :  आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धरना देंगे वकील 
अधिवक्ता के भाई को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने कोतवाली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने के साथ बुधवार से अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े कई अधिवक्ता तहसील परिसर में जमा हुए और कोतवाली पुलिस के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उनका आरोप था कि कोतवाली पुलिस अधिवक्ता सुदेश सिंह के भाई उमेश को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले नामजद आरोपियों को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है। कोतवाली पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया। इस दौरान न्यायिक कार्य नहीं किया गया। अधिवक्ताओं ने एलान किया कि 26 जुलाई को सुबह 10 बजे तक अगर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो अधिवक्ता पूर्वाह्न 11 बजे से तहसील परिसर में कोतवाली पुलिस के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना पर जाएंगे। प्रदर्शन में सुरेश चंद्र मिश्रा, सुशील सक्सेना, विष्णु बाजपेई, राजाराम माथुर, श्रीपाल दिनकर, रामसिंह गंगवार , रवि सक्सेना, मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद आरिफ, संतोष कुमार, राजेश कुमार, मुकेश शुक्ला, चंद्रपाल, रामेश्वर दयाल, मुनीशचंद्र शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed