फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Laptop taken out from company secretary's car by stomping

Pilibhit News: टप्पेबाजी कर कंपनी सचिव की कार से निकाला लैपटॉप

Wed, 17 Jan 2024 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Laptop taken out from company secretary's car by stomping
सीसीटीवी कैंमरे में कैंद हुई आरोपी की तस्वीर ।
पीलीभीत। साले के साथ कार से बरेली जा रहे एक कंपनी के सचिव के साथ देवहा पुलिस चौकी के सामने टप्पेबाजी की घटना प्रकाश में आई है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली के मोहल्ला बिहारीपुर कारोलान निवासी वसीम खां एक कंपनी में सचिव हैं। उनका पीलीभीत में भी एक मकान है। वह यहां आते रहते हैं। रविवार को वह अपने घर आए थे। सोमवार को करीब पौने बारह बजे वह अपने साले मोहम्मद सोहेल के साथ कार से बरेली जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह धुन्नो वाले चौराहे के नजदीक पहुंचे तो वहां पर एक बच्चे ने उन्हें कार पर कुछ होने का इशारा किया। यहां पर खिचड़ी भोज चल रहा था। ऐसे में उन्होंने सोचा कि वह खाने के लिए कह रहा है। थोड़ी दूरी चलने के बाद पुन: एक युवक ने कार पर कुछ होने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वसीम ने देवहा चौकी के सामने कार रोकी और बोनट खोलकर देखा, तो उसमें से मोबिल ऑयल निकल रहा था। इसके बाद आगे जाकर उन्होंने कार को रोककर उसे साफ करने के लिए जब कपड़ा निकालने के लिए दरवाजा खोला तो पीछे की सीट पर रखे दोनों बैग गायब थे। जिसमें एक बैग में उनका लैपटाप, चार्जर व कागजात भी थे। आसपास तलाश करने पर कुछ नहीं मिलने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।


सीसीटीवी में नाबालिग टप्पेबाज की फोटो हुई कैद
शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक नाबालिग की फोटा सामने आई। जांच में पता चला कि टप्पेबाज बरेली में भी वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed