{"_id":"69e3edaab1c638add209bc11","slug":"land-sale-deed-not-executed-despite-receiving-rs-10-lakh-report-says-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157673-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 10 लाख रुपये लेने के बाद भी नहीं कराया जमीन का बैनामा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 10 लाख रुपये लेने के बाद भी नहीं कराया जमीन का बैनामा, रिपोर्ट
विज्ञापन
माधोटांडा। रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा न कराने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सहारनपुर जिले के थाना नानौता के ग्राम टिकरौल निवासी विश्वास कुमार ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसे व उसके साथियों ने मई 2022 में माधोटांडा क्षेत्र के परशरामपुर निवासी जोगेंदर सिंह की कृषि भूमि के लिए जोगेंदर सिंह व इकबाल सिंह से सौदा किया था। आरोप है कि भूमि देखने के बाद उसी दिन जोगिंदर और इकबाल ने अपनी कृषि भूमि 0.82 हेक्टेयर का सौदा 16.50 लाख रुपये में तय किया गया। मौके पर बयाने के रूप में एक लाख रुपये दोनों को गवाहों की मौजूदगी में दिए। 29 जुलाई 2022 को जोगेंदर सिंह ने अपने पुत्रों की मौजूदगी में 10 लाख रुपये प्राप्त कर जमीन का इकरारनामा उसके व उसके साथियों के नाम कराया।
शेष 6.50 लाख रुपये छह माह के अंदर प्राप्त कर जमीन का बैनामा कराने की बात तय हुई। छह माह के अंतराल में जोगेंदर सिंह की मौत हो गई। इसके बाद जमीन के विधिक वारिस जोगेंदर की पत्नी जसवीर कौर, पुत्र गुरबाज सिंह व इकबाल सिंह हो गए। आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं कराया गया। हाल में आरोपियों ने जमीन को किसी अन्य के साथ सौदा कर दिया। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद