फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Land for building not available in 15 panchayats, villagers are wandering

Pilibhit News: 15 पंचायतों में भवन के लिए नहीं मिली जमीन, भटक रहे हैं ग्रामीण

Fri, 22 Dec 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Land for building not available in 15 panchayats, villagers are wandering
ग्राम पंचायत सचिवालय । स्रोत - पंचायत विभाग
पीलीभीत। जिले की 720 ग्राम पंचायतों में से अभी तक 15 में पंचायत घरों के लिए जमीन नहीं मिली है। इसके कारण ग्राम पंचायत सचिवों को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय में बैठकर काम करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बीडीओ दफ्तर जाना पड़ता है, लेकिन सचिवों का हाल यह है कि वह कई-कई दिन बीडीओ कार्यालय भी नहीं आते।
विज्ञापन

शासन ने ग्राम पंचायताें में बने पंचायत घरों में बैठकर प्रधानों और सचिवों को काम करने के आदेश जारी किए हैं। कहा गया कि पंचायत घरों में ही जनसेवा केंद्र की सेवाएं दी जाएं। जहां पंचायत घर नहीं थे, वहां निर्माण कराने के लिए कहा गया था। जिले में 46 पंचायत घर जर्जर हाल में थे। इनकी मरम्मत कराई जा रही है। इसके अलावा 54 पंचायत घर नए बनाए जा रहे हैं। एक पंचायत घर के लिए आठ से नौ लाख रुपये तक का बजट जारी भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बजट जाने के बाद गांवों में पंचायत घरों का निर्माण शुरू कराया गया। जब निर्माण के लिए जमीन की तलाश की गई तो 15 ग्राम पंचायतों में भवन के लिए जमीन ही नहीं मिली। ऐसे में इन गांवों में अभी तक पंचायत घरों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ग्राम पंचायतों के काम बीडीओ कार्यालय में बैठकर निपटाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान अपने घरों में ही ग्रामीणों के कार्य रोजगार सेवक और पंचायत सहायकों को बुलाकर करवा रहे हैं। हालांकि राजस्व विभाग से जमीन की मांग की गई है। इसके लिए एसडीएम को पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
ब्लॉक- सात
ग्राम पंचायतें- 720
जर्जर ग्राम पंचायत घर - 46
निर्माणाधीन पंचायत घर- 54



इन पंचायताें में नहीं मिली जमीन
पंचायतघर के निर्माण के लिए विभाग को अमरिया ब्लॉक के गांव भौना, हसनपुर, बरखेड़ा ब्लॉक के गांव अगरी, खिरकिया, मुसायपुर जय सिंह, शाहपुरा, मरौरी के गांव दियूनी केशरपुर, गौहर, पूरनपुर के ढका, गुलरिया खास, जमुनिया जगतपुर, किशनपुर हरीपुर, कुर्रैयाखुर्द और ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव सिमरिया ताराचंद, गौनुसरी में जमीन नहीं मिली है।


वर्जन
15 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर के लिए जमीन की तलाश कराई जा रही है। डीएम को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। वैकल्पिक तौर पर समितियों में एक-दो कमरे लेकर काम चलाया जा रहा है। - सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed