फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lalaurikheda PHC receives Selectra Pro M machine; scope of testing expanded.

Pilibhit News: ललौरीखेड़ा पीएचसी को मिली सेलेक्टरा प्रो एम मशीन, बढ़ा जांचों का दायरा

Thu, 20 Aug 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lalaurikheda PHC receives Selectra Pro M machine; scope of testing expanded.
पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अब बायोकेमिस्ट्री से जुड़ी जांचों के लिए आठ किलोमीटर दूर जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ललौरीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सेलेक्टरा प्रो एम मशीन मिलने के बाद जांच सुविधाओं का दायरा बढ़ गया है। मशीन से रोजाना करीब 30 मरीजों की जांच की जा रही है। इससे क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन


पीएचसी पर मशीन उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को बायोकेमिस्ट्री से संबंधित जांच कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता था। अब सेलेक्टरा प्रो एम मशीन से ब्लड शुगर, यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड, बिलीरुबिन, एसजीओटी व एसजीपीटी जैसी जांचें पीएचसी पर मिल जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed