फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lakshmi had smiled at Dhanteras market

धनतेरस के बाजार पर मेहरबान रहीं लक्ष्मी

Mon, 09 Nov 2015 11:09 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 09 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi had smiled at Dhanteras market

धनतेरस पर सोमवार को बाजारों में दिन भर खासी रौनक रही। लोगों ने दिल खोलकर आभूषण, बाइक, बर्तन व इलेक्ट्र्रानिक सामान आदि की जमकर खरीदारी की। शाम होते ही बाजार रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठे। भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति पैदा हुई। प्रमुख चौराहों पर बेरीकेडिंग की गई थी। फिर भी ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।  

विज्ञापन

पूरनपुर में बर्तन, सर्राफा और अन्य व्यापारियों की दुकानों पर खासी भीड़ रही। लोगों ने जमकर बर्तनों, आभूषणों, बाइकों, फ्रिज व वाशिंग मशीन आदि की जमकर खरीदारी की। शाम को लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना की। स्टेशन रोड पर चौपहिया वाहनों के आवागमन बंद न होने, सड़क किनारे जहां-तहां चौपहिया वाहन खड़े होने से स्टेट बैंक शाखा के समीप, कोतवाली के समीप कई बार दिन में जाम लगा। तहसील रोड पर सामान रखने की होड़ से बाजार रोड, सीमेंट रोड तिराहा आदि स्थानों पर जाम की स्थिति देखी गई। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि स्टेशन रोड पर चौपहिया वाहनों को रोकने को दो कांस्टेबिलों की ड्यूटी नगर चौकी चौराहा पर लगाई गई।
विज्ञापन

बीसलपुर में नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में धनतेरस का पर्व मनाया गया। सर्राफा बाजार में सोने, चांदी के सिक्के, आभूषणों आदि की जमकर बिक्री हुई। वहीं बर्तनों की दुकानों पर भी दिन भर तांता लगा रहा। बढ़ती भीड़ के चलते प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर रखा था। ग्रामीण क्षेत्रों की साप्ताहिक हाटों में भी बर्तनों की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्राफा बाजार ने कमाए 15 करोड़
धनतेरस पर्व पर आभूषण व सोने व चांदी के सिक्के खरीदने की परपंरा है। लोगों ने ने सोमवार को शहर के सभी 240 शोरूम व दुकानों पर जमकर खरीदारी की। वहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए सर्राफा कारोबारियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। डायमंड व हॉलमार्क ज्वैलरी की भारी डिमांड रहीं। सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री शैली अग्रवाल ने बताया कि कारोबार बेहतर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक जिले भर में करीब 15 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है।

इलेक्ट्रानिक सामान पर खर्च हुए पांच करोड़
इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी धनतेरस पर ग्राहकों की खासी भीड़ रही। शोरूमों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़े स्क्रीन के एलसीडी रखे गए। उत्पाद से संबंधित जानकारी देने के लिए कर्मचारी भी लगाए गए। शहर के करीब 20 शोरूम समेत अन्य दुकानों पर लोगों ने एलसीडी, वॉटर प्यूरीफायर, वाशिंग मशीन आदि सामान की जमकर खरीदारी की। कारोबारी मोहम्मद अफरोज जिलानी ने बताया कि बाजार में खासी बढ़ोत्तरी तो नहीं हुई है लेकिन करीब पांच करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।

बर्तन बाजार में दिन भर रही रौनक
सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन बाजार में रही। जेपी रोड पर दुकानों के भीतर व बाहर ग्राहकों का दिन भर तांता लगा रहा। कारोबारियों के मुताबिक इस बार सिल्वर टच बर्तनों की ज्यादा डिमांड रही। इंडेक्शन चूल्हे, ब्रांडेड कुकर व पूजा के बर्तनों की खासी बिक्री हुई।  बर्तन विक्रेता संघ के अध्यक्ष हरीशंकर महातिया ने बताया कि इस बार बर्तन बाजार में चुनावी व्यस्तता के कारण मामूली कमी है। इस बार करीब 30 लाख का बिजनेस होने के आसार हैं।


आटोमोबाइल्स बाजार में आया बूम
धनतेरस पर आटोमोबाइल्स बाजार में भी खासी रौनक रही। लोगों ने अपनी पसंदीदा बाइक व स्कूटी खरीदी। सोमवार को एडवांस बुकिंग कराने वाले अपने वाहनों को लेने पहुंचे। कारोबारियों के मुताबिक इस बार स्पोर्ट लुक बाइकों व स्कूटी का ग्राहकों में खासा क्रेज रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों ने अधिक माइलेज वाली बाइकों की खरीदारी की। कारोबारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि एक औसत के मुताबिक करीब ढाई करोड़ रुपये का व्यवसाय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed