फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lakhs stolen from a shop near Assam Chowki, report filed

Pilibhit News: असम चौकी के निकट दुकान से लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 05:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from a shop near Assam Chowki, report filed
पीलीभीत। चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने साइकिल व्यापारी की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नौगवां पकड़िया के रहने वाले फुंदन खां ने बताया कि उनकी असम चौराहे पर चौकी के निकट साइकिल की दुकान है। 19 मई की रात करीब आठ बजे वह अपने कर्मचारी अशरफ व पत्नी बेबी के साथ दुकान में ताले डालकर घर चला गया था। दुकान के गल्ले में 20 हजार की नकदी भी छोड़ आया।
विज्ञापन

20 मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह जब दुकान खोलने के लिए गया, तो देखा कि शटर के सारे ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा, तो गल्ले में रखी 20 हजार की नकदी, बाइक के 10 टायर, साइकिल संबंधी काफी सामान चोरी था। मामले की सूचना असम चौकी पर दी गई। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed