फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lakhs of rupees were robbed and people were threatened in the name of doubling the money

Pilibhit News: धन दोगुना करने के नाम पर लाखों रुपये हड़पे, धमकाया

Sat, 21 Jun 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were robbed and people were threatened in the name of doubling the money
पीलीभीत। दो गुना रुपये करने के नाम पर आरोपियों ने पीड़ितों से 8.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। संपर्क करने पर आरोपियों ने पहले टाल-मटोल की और बाद में धमकी दी। पीड़ितों ने बताया कि नकली नोट देने के नाम पर आरोपी ठगी करते हैं। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी राजवीर सिंह ने सुनगढ़ी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह टेंपो चलाता है। दिसंबर 2022 में टेंपो अड्डे पर उसकी मुलाकात रिंकू व लालू से हुई। आरोपियों ने रुपये दोगुना करने की बात कही। कहा कि उन्हें नकली नोट दिलाएंगे, जो असली दिखेंगे। बातों पर विश्वास कर उसने व उसके परिचितों ने जनवरी 2023 में टेंपो बेचकर रुपये एकत्र किए।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के शारदा अस्पताल के पीछे एक स्थान पर जाकर आरोपियों को रुपये दिए। बताया कि वहां खटीमा के ग्राम नौसर निवासी गुड्डू सेहनी, भोला सेहनी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उससे तीन लाख व उसके परिचित माखनलाल से तीन लाख, परमेश्वरी से ढाई लाख रुपये लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी एक मकान में गए और पुलिस आने की बात कहकर उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वापस करने के लिए कई बार संपर्क किया, लेकिन आरोपी धमकी देने लगे। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी इस तरह कई लोगों से ठगी कर चुके हैं। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed