फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lakhs of rupees spent...lock hanging on the Panchayat Bhawan of the villagesLakhs of rupees spent...lock hanging on the Panchayat Bhawan of the villages

Pilibhit News: लाखों रुपये खर्च...गांवों के पंचायत भवन पर लटका ताला

Sun, 19 Apr 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees spent...lock hanging on the Panchayat Bhawan of the villagesLakhs of rupees spent...lock hanging on the Panchayat Bhawan of the villages
बिलसंडा ब्लॉक के गांव अकोड़ा में बंद पड़ा सचिवालय। संवाद - फोटो : udhampur news
ग्रामीणों को योजनाओं का नहीं मिल पा रहा लाभ, पंचायत कर्मचारी बरत रहे लापरवाही
विज्ञापन

पीलीभीत। ग्रामीणों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए पंचायत भवन जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं। यहां पंचायत भवन और जन सेवा केंद्र पर ताला लटका रहता है। इस कारण लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण तहसील और मुख्यालय स्तर पर चक्कर काटने को मजबूर हैं। वहीं, पंचायत कर्मचारी भी इसको लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिले के कई पंचायत भवन में लोगों ने उपले पाथ रखे हैं, तो वहीं कुछ लोग पंचायत भवन में ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों को खड़ा कर रहे हैं। संवाद

-------



बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमखेड़ा लखनऊ में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। इस भवन को शुभारंभ के समय तो खोला गया, लेकिन इसके बाद से यहां पर किसी तरह का कोई काम नहीं हुआ। आलम यह है कि भवन के पीछे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई जगह भवन टूटा हुआ भी है।
विज्ञापन




------

ललौरीखेड़ा ग्राम पंचायत पौंटा कलां में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया। यहां पंचायत भवन का इस्तेमाल ग्रामीणों की सुविधा के लिए तो नहीं हो सका, लेकिन यह बरातघर के लिए प्रयोग में आ रहा है। प्रधान व सचिव की लापरवाही से इसका संचालन पूरी तरह से ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकोड़ा में भी पंचायत भवन के निर्माण पर महज बजट को खपाया गया है, लेकिन इसका लाभ आज तक ग्रामीणों को नहीं मिल सका है। गांव के युवा शाम को पंचायत भवन का परिसर खेल मैदान के रूप में प्रयोग करते हैं।

--


पंचायत भवन के संचालन को लेकर लगातार पंचायत सचिवों को निर्देश दिए जा रहे हैं। निरीक्षण कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिन ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र का संचालन नहीं हो रहा है। उन्हें दिखवाया जाएगा।- रोहित भारती, डीपीआरओ

बिलसंडा ब्लॉक के गांव अकोड़ा में बंद पड़ा सचिवालय। संवाद

बिलसंडा ब्लॉक के गांव अकोड़ा में बंद पड़ा सचिवालय। संवाद- फोटो : udhampur news

बिलसंडा ब्लॉक के गांव अकोड़ा में बंद पड़ा सचिवालय। संवाद

बिलसंडा ब्लॉक के गांव अकोड़ा में बंद पड़ा सचिवालय। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed