फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lack of coaches has stalled the journey of sports talents.

Pilibhit News: कोच की कमी से ठहर गया खेल प्रतिभाओं का सफर

Thu, 30 Apr 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lack of coaches has stalled the journey of sports talents.
गांधी स्टेडियम में बि​ना कोच के बास्केट वाल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में प्रमुख खेलों के कोच नहीं होने से खिलाड़ियों को लंबे समय से प्रशिक्षण नहीं मिल रहा है। मौजूदा समय में इन खेलों में भले ही रुचि लेने वाले खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। वे नियमित आते हैं, लेकिन खेलो को लेकर जानकारी के अभाव में साधारण अभ्यास करके लौट जाते हैं। वहीं, इन खेलों को लेकर जिला सहित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी इनकी भागीदारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


वर्तमान में गांधी स्टेडियम में 11 खेलों का संचालन हो रहा है। इनमें क्रिकेट में 40 खिलाड़ी, हॉकी में 50, एथलेटिक्स में 35, बास्केट बॉल में 35, बैडमिंटन में 30, फुटबॉल में 45, वॉलीबॉल में 25, वेट लिफ्टिंग में 30, तैराकी में 45 व टेबल टेनिस में 15, कबड्डी में 15 खिलाड़ियों को पंजीकरण है। सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास के लिए आते हैं, लेकिन इन खेलों में बैडमिंटन, कबड्डी, टेबिल टेनिस, बॉलीवाल, बास्केटवाल आदि खेल में प्रशिक्षक नहीं हैं। इसके चलते इन प्रमुख खेलों में नियमित आने वाले खिलाड़ियों को तकनीकी अभ्यास नही मिल पाता है। इसके चलते जिला, मंडलीय, प्रदेश सहित अन्य प्रतियोगिताओं में यह खिलाड़ी भाग भी नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह का कहना है कि उनकी ओर से समस्त खेलो के कोच को लेकर प्रस्ताव निदेशालय भेजे जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed