{"_id":"5e4052ab8ebc3ee5d734ecb0","slug":"labour-death-pilibhit-news-bly395255428","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की टहनी में दबकर मजदूर घायल, अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की टहनी में दबकर मजदूर घायल, अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गए न्यूरिया के युवक की पेड़ की डाल गिरने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। घायल हालत में बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी 45 वर्षीय निर्मल पुत्र जोगेंद्र बाला मजदूरी करते थे। खटीमा उत्तराखंड का शक्तिफार्म निवासी एक ठेकेदार शनिवार को निर्मल समेत कई मजदूरों को सत्रहमील (उत्तराखंड) ले गया था। वहां पर पेड़ कटान का काम चल रहा है। दोपहर करीब एक बजे निर्मल टूटे पेड़ों की टहनियों को बीन रहे थे। अन्य मजदूर पेड़ काटने में लगे हुए थे। इस बीच एक डाल निर्मल के ऊपर गिर गई और वह उसके नीचे दबकर घायल हो गया। साथी मजदूर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। पीछे से परिवार वाले भी आ गए। प्राथमिक इलाज के बाद देर शाम निर्मल को हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में खमरिया पुल के पास पहुंचते ही निर्मल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार सुबह मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे के बाद मजदूर के परिवार में चीख पुकार मची रही।