{"_id":"65f495bf968f94cea90fdfc8","slug":"laborer-dies-due-to-electric-shock-condition-of-three-is-critical-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113480-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राइस मिल में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राइस मिल में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर
Sat, 16 Mar 2024 10:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:39 AM IST
सार
पूरनपुर के पास स्थित गर्ग राइस मिल में निर्माण कार्य के दौरान मशीन में करंट आ गया, जिससे चार मजदूर झुलस गए। एक मजदूर की मौत हो गई। तीन मजदूरों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर के पास स्थित गर्ग राइस मिल में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में चार मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे एक मजदूर की मौत हो गई। तीन अन्य मजदूरों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बंडा मार्ग स्थित राइस मिल में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को शाम करीब सात बजे सीमेंट, मौरंग मिलाने के लिए चल रही मिक्सर मशीन पर 10 से 12 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान मशीन में करंट आने से गांव गैरतपुर जप्ती निवासी दीपक पुत्र ओमप्रकाश (30), रानीखेड़ा निवासी सतीश पुत्र रामऔतार (16), गांव सुआबोझ निवासी दुर्लभ (16) व रोहित (15) झुलस गए।
गंभीर रूप से झुलसे सतीश, दुर्लभ व रोहित को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दीपक को इलाज के बजाय नगर में एक स्थान पर रेत में दबाया गया। हालत बिगड़ गई तो उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि गर्ग राइस मिल में चार मजदूरों को करंट लगा है। दीपक नाम के युवक की मौत हुई। मामले की जांच की जा रही है।