{"_id":"5e1b27cc8ebc3e87b75cb717","slug":"labor-death-in-cold-pilibhit-news-bly3916908126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव ताप रहा था मनरेगा मजदूर, बेहोश होकर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव ताप रहा था मनरेगा मजदूर, बेहोश होकर गिरा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपाल पुर निवासी मनरेगा मजदूर छोटेलाल रविवार को अलाव तापते समय अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। कुछ देर में उसकी मौत हो गई।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपाल पुर निवासी लीलावती ने बताया कि उनके पति 52 वर्षीय छोटेलाल मनरेगा मजदूर थे। वह रविवार को गांव में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाई गई सड़क निर्माण में काम कर रहे थे। दोपहर में उनको ठंड लग गई। वह अलाव तापने लगे। अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। काम भी रोक दिया गया। छोटेलाल को गांव के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी लीलावती, पुत्र रामनरेश, बबलू, टिंकू, पुत्री गुड्डी, काजल, खुशबू और प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने बताया कि मनरेगा मजदूर की मौत हार्टअटैक से हुई। छोटेलाल पहले से ही दिल की बीमारी से पीड़ित था। तहसीलदार के अनुसार उन्होंने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए।