{"_id":"57fd1afe4f1c1b3e7128f824","slug":"kunbkrn-happened-in-ramlila-meghnad-slaughter-staged-lila","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में हुआ कुंभकरण, मेघनाद वध लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में हुआ कुंभकरण, मेघनाद वध लीला का मंचन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मेले में मंगलवार को कुंभकरण और मेघनाद वध लीला का मंचन हुआ। जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
लीला का शुभारंभ उस समय होता है, जब भगवान राम और कुं भकरण के बीच युद्ध शुरू होता है। काफी देर तक चले युद्ध के बाद कुंभकरण भगवान राम के हाथों मारा जाता है। कुंभकरण के वध से रावण काफी परेशान हो जाता है और अपने ज्येष्ठ पुत्र मेघनाद को रणभूमि भेजता है। काफी देर तक चले युद्ध में मेघनाद लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है। मेघनाद के भी मारे जाने से रावण और अधिक परेशान हो जाता है और अगले दिन की रणनीति बनाने लगता है। आज की लीला का यहीं पर समापन हो जाता है। अंत में मेघनाद का पुतला भी फूं का जाता है। लीला का संचालन मनोज त्रिपाठी, उपेंद्र शंखधार और अवधेश भट्ट ने रामायण की चौपाइया, दोहे पढ़कर किया। मंचन मेला कमेटी के लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल के निर्देशन में हुआ। मेला कमेटी के जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर को रावण वध लीला का मंचन होगा।