फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Krishna Pal of Baghpat won the wrestling by defeating Shera of Kanpur

Pilibhit News: कानपुर के शेरा को हराकर बागपत के कृष्ण पाल ने जीती कुश्ती

Wed, 30 Oct 2024 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Krishna Pal of Baghpat won the wrestling by defeating Shera of Kanpur
अमरिया रामलीला मेले में दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान।संवाद
अमरिया। रामलीला मेले में चल रहे विराट एकता कुश्ती दंगल में बुधवार को अंतिम दिन अधिकांश कुश्तियां बराबर पर छूटीं। वहीं कानपुर के शेरा पहलवान और बागपत के कृष्ण पाल पहलवान बागपत के बीच हुए मुकाबले में कृष्ण पाल ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


बुधवार को बरेली गुलाब अखाड़ा के सोहेल और गोरखपुर के मोहित के बीच कुश्ती हुई। रामपुर के रंगा पहलवान और बरेली के सोहेल के बीच कुश्ती हुई। बरेली के आबिद ओवेश पहलवान की गोरखपुर के मोहित पहलवान के बीच हुई कुश्ती के अलावा मुन्ना जनार्दन और लकी पहलवान के बीच कुश्ती बराबर पर रही।
विज्ञापन

अजमेरी बाबा पहलवान अजमेर शरीफ और गोल्डी पहलवान राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में बाबा अजमेरी ने जीत हासिल की। शेरा पहलवान कानपुर और कृष्ण पाल पहलवान बागपत के बीच हुए मुकाबले में कृष्ण पाल पहलवान ने जीत दर्ज की। मोहित पहलवान गोरखपुर ने रंगा पहलवान रामपुर को चित किया। दंगल में सेवा सिंह ने रेफरी की। अंतिम दिन दंगल देखने वालों की भीड़ रही। पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed