फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kotwali police played with the FIR, doctors got angry

Pilibhit News: कोतवाली पुलिस ने एफआईआर में किया खेल, भड़के डॉक्टर

Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kotwali police played with the FIR, doctors got angry
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ मारपीट के मामले की एफआईआर में कोतवाली पुलिस ने खेल कर दिया है। पुलिस ने मेडिकल एक्ट की धारा ही नहीं लगाई है। इससे डॉक्टर भड़क गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि पुलिस ने रिपोर्ट में मेडिकल एक्ट की धारा नहीं बढ़ाई तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह व जूनियर रेजिडेंट डॉ. लवलेश समेत स्टॉफ के साथ मरीज के साथ आए तीमारदारों ने मारपीट की थी। इसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद डॉक्टर कोतवाली पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में पुलिस ने वायरल वीडियो व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मेडिकल एक्ट की धारा ही नहीं लगाई है। आरोपियों पर जानलेवा हमले की भी धारा नहीं लगाई गई है। इससे डॉक्टरों में कोतवाली पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। इस मामले में डॉ. एसपी का कहना है कि मंगलवार को इस बाबत पुलिस अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed