फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against 35 including Corona infected mother-son in bareilly

बरेली में कोरोना संक्रमित मां-बेटे समेत 35 के खिलाफ एफआईआर

Mon, 30 Mar 2020 03:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against 35 including Corona infected mother-son in bareilly
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमित अमरिया की महिला समेत 35 लोगों पर सीएमओ की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। जत्थे के रूप में उमरा को गए इन लोगों को सऊदी अरब से लौटाए जाने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पहुंचने पर स्क्रीनिंग के बाद हाथ पर मुहर लगाई गई थी, जिसे उन्होंने मिटा दिया और अमरिया में आकर अपने-अपने घर पहुंच गए थे। जबकि उन्हें यहां आकर मुहर दिखाते हुए फिर से स्क्रीनिंग करानी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग स्थिति देखकर भर्ती भी कर सकता था।

विज्ञापन


रविवार को डीएम के आदेश पर सीएमओ ने तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 270, 271 और एपीडेमिक डिसीज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। अमरिया क्षेत्र के 35 यात्रियों का यह जत्था सऊदी अरब से 20 मार्च को लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग के बाद मां-बेटे को संदिग्ध मानते हुए दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जांच में मां-बेटे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उमरा करने वालों के अलावा घर पर मौजूद महिला की पुत्रवधु और किराएदार समेत 37 संदिग्धों को क्वारंटीन वार्ड में शिफ्ट किया गया, हालांकि वे दोनों जत्थे में नहीं गए थे, मगर उनके भी संक्रमण से ग्रसित होने की आशंका में आइसोलेशन में भर्ती किया गया। बाद में मां-बेटे से मिलने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की गई। फिर कुछ अन्य रिश्तेदारों को भी क्वारंटीन किया गया था। हालांकि कोई नया मरीज अभी तक सामने नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरा करने वाले सभी 35 यात्री फ्लाइट से सऊदी अरब से मुंबई पहुंचे थे। मुंबई से ट्रेन में सवार होकर बरेली आए और बरेली से अलग-अलग ट्रांसपोर्ट से पीलीभीत पहुंचे। पहले दिन इन लोगों ने किसी को कुछ नहीं बताया। जबकि उन्हें खुद यहां आकर मुहर दिखाकर स्क्रीनिंग कराना थी। वह तो गांव के प्रधान से सूचना मिलने के बाद ही टीम पहुंची थी। टीम को जांच के समय इन लोगों के हाथों से मुहर का निशान गायब मिला था।

इसका संज्ञान लेकर प्रशासन सख्त हुआ और डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एफआईआर के निर्देश दिए थे। रविवार को सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने तहरीर दी। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


पता लगा है कि कोरोना संक्रमित महिला की स्क्रीनिंग मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी, लेकिन उसके हाथ पर इस समय मुहर नहीं है। महिला के द्वारा मुहर मिटाने की बात निकलकर सामने आई। इसी के चलते एफआईआर कराई गई है। -वैभव श्रीवास्तव, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed