फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

मजदूरों, फेरी वालों को निशुल्क मिलेगा खाद्यान्न, सभी के बनेंगे राशन कार्ड

Tue, 24 Mar 2020 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। अब दैनिक मजदूर, ई-रिक्शा चालक, फेरी वाले, पल्लेदार और मनरेगा श्रमिकों और श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिकों आदि को सरकार ने निशुल्क खाद्यान्न देने की कवायद शुरू की है। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि सभी को निशुल्क राशनकार्ड देने की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक परिवार को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा। यह राशन सभी सरकारी राशन कोटे की दुकानों पर देने की व्यवस्था की जाएगी। राशन वितरण विशेष निगरानी में किया जाएगा। राशन की दुकानों पर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। पीओएस मशीन को सैनेटाइज कर ही अंगूठा लगवाएगा।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर दस्तावेज देने की व्यवस्था
श्रम विभाग में 26 हजार 651 श्रमिक पंजीकृत है। इसमें 7956 श्रमिकों का डाटा अपडेट है। शेष 18695 श्रमिकों को डाटा अपडेट नहीं है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी एपी गौतम ने सभी पंजीकृत श्रमिकों से अपील की है कि सभी श्रमिक श्रम विभाग के वॉट्सएप नंबर 8077760571 एवं 7017997267 दस्तोवज देकर अपना पंजीकरण अपडेट कराए ताकि श्रमिकों को आपदा राहत योजना के तहत एक हजार रुपये की धनराशि दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed