फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepal secret routes threaten the corona virus in the country

नेपाल के गुप्त रास्तों से देश में कोरोना वायरस आने का खतरा

Fri, 20 Mar 2020 12:59 PM IST
बरेली ब्यूरो माधोटांडा (पीलीभीत)
माधोटांडा (पीलीभीत) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Nepal secret routes threaten the corona virus in the country
नेपाल का गुप्त रास्ता - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में खौफ है। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना मरीज मिलने के बाद भी अब तक सरकार के प्रयासों से स्थिति नियंत्रण में है। मगर, नेपाल और भारत के बीच खुले कुछ अनाधिकृत रास्तों से आने वाले लोगों के जरिए कोरोना वायरस आने का खतरा बरकरार है। सुरक्षा एजेंसियां इन रास्तों पर नजर तो बनाए हैं, लेकिन चोरी छुपे आवाजाही जारी है। वहीं केवल अधिकृत रास्तों पर ही कैंप लगाकर स्क्रीनिंग हो रही है।

विज्ञापन


उधर, एक नई समस्या यह सामने आ रही है कि सीमा किनारे ढाबों-दुकानों पर मांसाहारी भोजन और शराब की बिक्री होने से वहां बैठने वाले लोगों के बीच वायरस फैलने का खतरा पैदा हो रहा है। भारत-नेपाल सीमा की रामनगरा चौकी क्षेत्र पर अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 21 के नजदीक नोमैंस लैंड के किनारे नेपाल के मयखाने चल रहे हैं। इन पर प्रति दिन भारतीय नागरिक शराब पीने के अलावा मछली और मुर्गा समेत अन्य मांसाहारी भोजन करने जाते हैं। अब तक इन पर कोई अंकुश नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


फेरी लगाकर नेपाल में सामान बेचने वालों पर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता नहीं बरत रही हैं। पड़ोसी देश नेपाल की एक सीमा चीन से लगी है। इस समय कोरोना वायरस का असर नेपाल में भी है। इंडो- नेपाल की सीमा खुली होने की वजह से कभी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। रामनगरा चौकी क्षेत्र की इंडो नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 21 के नोमैंस लैंड एरिया में शराब के मयखानों पर भारतीय और नेपाली नागरिक मिलकर मुर्गा मछली खाते हैं और वहीं शराब पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कोरोना वायरस का खतरा इस सीमावर्ती इलाके में मंडराने का खतरा बना हुआ है। यहां कोरोना संबंधी जागरूकता अभियान भी नहीं चला। कुछ दिन पहले नेपाल के इन मयखानों पर स्थानीय पुलिस ने शराब पीने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे कुछ दिन के लिए मयखाने भी बंद हो गए थे। मगर, अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed