फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kissan panchyat

किसानों का आरोप- राइस मिलर्स और माफिया को दिए गए ठेके

Wed, 28 Sep 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:44 AM IST
सार

पंचायत में धान खरीद केंद्रों पर अनाज माफिया की दखलंदाजी न होने देने, डीजल- पेट्रोल की घटतौली पर रोक लगाने की मांग की गई। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।तहसील परिसर में हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि धान खरीद केंद्रों के अधिकतर हैंडलिंग ठेके राइस मिलर्स और धान माफिया को दिए गए हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर कुछ अफसरों के सरंक्षण में घटतौली होने का आरोप भी लगाया गया।

विज्ञापन
kissan panchyat
पूरनपुर में भाकियू की पंचायत में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) की पंचायत में किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर रोष व्यक्त किया। पंचायत में धान खरीद केंद्रों पर अनाज माफिया की दखलंदाजी न होने देने, डीजल- पेट्रोल की घटतौली पर रोक लगाने की मांग की गई। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि धान खरीद केंद्रों के अधिकतर हैंडलिंग ठेके राइस मिलर्स और धान माफिया को दिए गए हैं। इससे खरीद केंद्रों पर किसानों का शोषण होगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर कुछ अफसरों के सरंक्षण में घटतौली होने का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन

पंचायत के बाद तहसीलदार को दिए ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने, चीनी मिल के पेराई सत्र को समय से शुरू कराने, धान की अधिक पैदावार पर प्रति एकड़ 35 क्विंटल उत्पादन के अनुसार धान की खरीद कराने, आवारा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाने, नलकूपों पर लगाए गए रीडिंग मीटरों पर रोक लगाने, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती पर रोक लगवाकर शेड्यूल के अनुसार बिजली सप्लाई कराने, जिले में नकली रासायनिक उर्वरकों, दवाइयों, कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगवाने आदि 16 मांगों के संबंध में कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष हरविंदर सिहं, जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, रामगोपाल, रामकुमार, प्रगट सिंह, कुलवंत सिंह, विनोद कुमार, गोकरनलाल, भगवान शरण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed