फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kisano ne jataya virodh

चेक वितरण के दौरान किसानों का हंगामा

Sat, 02 May 2015 11:50 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Sat, 02 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
kisano ne jataya virodh
ओलावृष्टि/बारिश पीड़ित किसानों को शनिवार को घुंघचाई, कसगंजा, टांडा,
विज्ञापन
बलरामपुर, शेरपुरकलां गांव में चेक बांटे गए। इस दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने सर्वे ठीक न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और दोबारा सही से सर्वे कराकर सभी पीड़ितों को राहत देने की मांग की।

घुंघचाई। गांव कसगंजा में 60 किसानों को 90 हजार, टांडा में 150 किसानों को 60 हजार, घुंघचाई में 110 किसानों को 13 हजार, बलरामपुर में 150 किसानों को 2.5 लाख रुपये के चेक बांटे गए। कई किसानों को चेक न मिलने पर उन्होंने हंगामा किया। राजस्व निरीक्षक रामकुमार राना ने हंगामा कर रहे किसानों को बताया कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

अभी और चेक बांटे जाएंगे। चेक वितरण के दौरान घुंघचाई के प्रधान बृजेश शर्मा, कसगंजा के अजय शुक्ला, जैतराम, रामबहादुर आदि थे।
शेरपुरकलां। कस्बे के कुछ किसानों के चेक वितरण सूची में नाम न होने और कुछ ने सर्वे ठीक से न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था कि सर्वे की मात्र औपचारिकता कर कुछ किसानों को ही चेक दिए जा रहे हैं। राजस्व निरीक्षक सुमेर लाल ने बताया कि शेरपुरकलां के 1010 किसान पीड़ित पाए गए है। जिनको करीब 13 लाख रुपये की धनराशि बांटी जाएगी। चेक वितरण के समय पूर्व प्रधान दिलदार अहमद खां, हाजी रियाजतनूर खां मझले, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां छोटे, किफातुल्ला खां, सिराज खां, लेखपाल महेश मिश्रा, नरेश कुमार, रामचंद्र आदि थे।
समानता दल ने किया प्रदर्शन
बीसलपुर। राष्ट्रीय समानता दल के कार्यकर्ताओं ने दैवीय आपदा पीड़ितों को मुआवजा न दिए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहसील परिसर में राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय समानता दल के तमाम कार्यकर्ता शनिवार को तहसील परिसर में जमा हुए और राजस्व विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि राजस्व विभाग के अधिकारी ओला और अतिवृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने में पक्षपात कर रहे हैं। अधिकांश पीड़ितों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। आधा घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में समानता दल के जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामस्वरूप भारती, नवीन सक्सेना, जोगेंद्र कुमार, उमेश चंद्र, राजेश कुमार, वीरेश कुमार, संतोष कुमार, रामासरे लाल, हरद्वारी लाल, रजनीश कुमार, रामकुमार और बहोरन लाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed