फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kisan

फिर एक राज्यमंत्री को दिखाए गए काले झंडे

Sun, 22 Aug 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
kisan
पूरनपुर। नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन समग्र विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के नगर आगमन पर उनको काले झंडे दिखाने को पूरे दिन किसान असम हाईवे सहित जगह-जगह जुटे रहे। किसानों ने कई बार भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस पूरे दिन प्रदर्शनकारियों को रोकने को जुटी रही। आखिर राज्यमंत्री को रूट बदलकर नगर में आना पड़ा। किसानों के प्रदर्शन को एकत्र होने की सूचना पर असम हाईवे से उनको वापस नहीं ले जाया गया। एक दिन पहले किसानों ने जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख को झंडे दिखाए थे।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में भाजपा के बूथ सत्यापन अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें राज्यमंत्री के आगमन की भनक पर सुबह नौ बजे से ही किसान काले झंडे लेकर असम हाईवे के बंडा चौराहा पर एकत्र हो गए। आक्रोशित किसानों को रोकने को कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी लगाई गई। एएसपी डॉ. पवित्रानंदन त्रिपाठी पूरे दिन असम हाईवे पर कैंप किए गए। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ लल्लन सिंह और कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने कई बार आक्रोशित किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसको लेकर अफसरों की किसानों ने नोकझोंक भी हुई। कुछ किसान काले झंडे लेकर ब्लाक चौराहा और ब्लाक कार्यालय के समीप पहुंच गए। पुलिस ने किसानों को रोककर उनके झंडे छीन लिए। झंडे छीनने पर भी किसानों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। बाद में किसान असम हाईवे के बंडा चौराहा पर भारी संख्या में एकत्र हुए। शाम पौने सात बजे तक किसान राज्य मंत्री का उधर से निकलने का इंतजार करते रहे। मगर अफसरों ने उनको माधोटांडा रोड से जिला मुख्यालय रवाना करा दिया। राज्य मंत्री के दूसरे रोड से जाने की जानकारी पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। एएसपी ने आक्रोशित किसानों को बमुश्किल शांत कराया।
विज्ञापन

एकजुटता पर दिया राज्यमंत्री ने जोर
ब्लाक सभागार में बूथ सत्यापन अभियान को लेकर हुई बैठक में राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि भाजपा की सरकार फिर बननी है। पहले से अधिक सीटें भाजपा को मिले। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटना है। नगरपालिका सदस्य उदित सिंह, प्रभा मिश्रा, फूलमती, गीता आदि ने राज्यमंत्री को पत्र दिया। पत्र में कहा गया कि नगरपालिका के कामों को डीएम द्वारा 15 वां वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि की स्वीकृत किन्हीं कारणों से समय से प्राप्त नहीं हो पा रही है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हे। समय से स्वीकृत मिलने पर होने वाले कार्यों से जन सामान्य को सुविधा होगी। बैठक में विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित अन्य भाजपा नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed