{"_id":"db18d6a281f26a5235766595594d93f2","slug":"kisan-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आर्थिक व्यवस्था की रीढ़: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आर्थिक व्यवस्था की रीढ़: डीएम
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ओएन सिंह फीता काटकर किया। इस दौरान हुई गोष्ठी में उन्होंने कहा कि किसान देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ होते हैं। किसानों का समूह बड़ा है लेकिन उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। किसानों को पारपंरिक खेती से हटकर बाजार की मांग के अनुसार खेती करनी चाहिए। कहा कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने किसानों से परिवार के सदस्यों को शिक्षित करने का आह्वान किया। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके चंद्रौल ने भी विचार रखे। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. रीना सेठी ने कृषि विविधीकरण, डॉ. फैज मोहसिन ने पापुलर, डॉ. एसएस ढाका ने धान, दलहनी, गन्ने में लगने वाली बीमारियों की पहचान और उनसे बचाव, एनसी त्रिपाठी ने विभिन्न फसलों में उर्वरक व जल प्रबंधन की जानकारी दी। डीडीएम नाबार्ड एके रावत ने कृषि योजनाओं और बैंक की योजनाओं के बारे में बताया। इससे पूर्व पहल ग्रामीण संस्था के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। समारोह में डीएम ने बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को दोशाला ओढ़ाकर और प्रशस्तिपत्र व चेक देकर सम्मानित किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने नवप्रवर्तन ओर उसके लक्षित समुदाय की जानकारी दी। उन्नतशील नवाचारी कृषक हरिओम गंगवार को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि एके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीके मलिक, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश शर्मा, समेत कई जिलास्तरीय अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
स्टालों पर उमड़े किसान
गांधी सभागार में कृषि, लघु सिंचाई, मत्स्य, कृषि उत्पादन मंडी समिति, खाद्य निगम, पशुपालन, रेशम, उद्यान, पंचायत उद्योग, चरक उद्योग, क्रॉप केमिकल, चौधरी एग्रो द्वारा स्टाल लगाए गए। स्टालों पर मौजूद प्रतिनिधियों ने किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
स्टालों पर उमड़े किसान
गांधी सभागार में कृषि, लघु सिंचाई, मत्स्य, कृषि उत्पादन मंडी समिति, खाद्य निगम, पशुपालन, रेशम, उद्यान, पंचायत उद्योग, चरक उद्योग, क्रॉप केमिकल, चौधरी एग्रो द्वारा स्टाल लगाए गए। स्टालों पर मौजूद प्रतिनिधियों ने किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन