{"_id":"618eb4e55d10ed0f6075c425","slug":"kisan-andolan-pilibhit-news-bly465925926","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिकुनिया कांड में न्याय के लिए किसानों की महापंचायत कल, जुटेंगे कई नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिकुनिया कांड में न्याय के लिए किसानों की महापंचायत कल, जुटेंगे कई नेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। लखीमपुर के तिकुनिया कांड को लेकर पूरनपुर में 14 को होने वाली महापंचायत की तैयारियां जोरों पर है। पंचायत की सफलता के लिए भाकियू चढूनी के प्रदेश प्रभारी गुरसेवक सिंह महार, प्रदेश प्रवक्ता साहब सिंह ढिल्लो ने शुक्रवार को पहुंच गए। दोनों नेताओं अब पंचायत होने तक यहीं रहेंगे। इस बीच एएसपी ने शुक्रवार को महापंचायत स्थल पहुंचकर आयोजकों से भीड़, पार्किंग आदि की व्यवस्था देखी। न्याय महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के कई दिग्गज शामिल होंगे।
भाकियू चढूनी के प्रदेश प्रभारी गुरसेवक सिंह ने बताया कि महापंचायत की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई है। शनिवार शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। महापंचायत में प्रदेश के अलावा आसपास प्रदेशों से 40 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। किसानों से संपर्क लगातार किया जा रहा है। संपर्क अभियान में सोशल मीडिया का सहारा लेने के साथ एक दूसरे के रिश्तेदारों से संपर्क कराकर भारी संख्या में पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री कांड में 120 बी के आरोप है। मगर अब तक उनको बर्खास्त नहीं किया गया। महापंचायत में राज्य मंत्री को बर्खास्त कराने और जेल भिजवाने को आवाज उठाई जाएगी।
भाकियू चढूनी के शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पीलीभीत के युवा जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह औलख, हरदीप सिंह बाजवा, रूप सिंह, सोनू छीना, मनजीत सिंह चीमा, सोनू चीमा आदि थे। उधर, भाकियू के जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह ने बताया कि महापंचायत में भारी भीड़ के लिए लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।