फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khatima won the tournament by defeating Puranpur by 84 runs

Pilibhit News: खटीमा ने पूरनपुर को 84 रन से पराजित कर जीता टूर्नामेंट

Sun, 23 Jul 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Khatima won the tournament by defeating Puranpur by 84 runs
ट्राफी के साथ विजेता टीम । संवाद
गजरौला। गजरौला कला सहराई के ग्राउंड में 15 दिन से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। फाइनल में पूरनपुर और खटीमा के बीच जबर्दस्त भिडंत हुई। इसमें खटीमा ने 84 रन से पूरनपुर को हराकर मैज जीत लिया। हिमांशु को मैन ऑफ द मैच और सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए खटीमा की टीम ने 205 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पूरनपुर की टीम 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिससे खटीमा की टीम 84 रन से विजयी घोषित की गई।खटीमा के खिलाड़ी हिमांशु मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे। उपविजेता पूरनपुर की टीम रही।गजरौला कला सहराई के ग्राम प्रधान पिचहत्तर सिंह ने बताया विजेता को चालीस हजार नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

उपविजेता टीम को बीस हजार नकद पुरस्कार मिला है। मैन ऑफ द मैच सीरीज 3500 तथा ट्रॉफी देकर विजयी खिलाड़ियों को विदा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्वजीत सिंह, गजरौला कला मुस्ताकिल के प्रधान पति नेमचंद बर्मा, वेद प्रकाश वर्मा, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल पूरनपुर के क्रिकेट कोच अजय रात्रा उनके सहयोगी मनीष कुमार,कॉमेंटेटर हरप्रीत सिंह, परजीत सिंह,आज्ञा सिंह,गौरव मंडल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। मैच मुख्य आयोजक वीरेंद्र सिंह उर्फ बबलू रहे। जो न्यूजीलैंड से आए यहां हुए हैं। वीरेंद्र सिंह के पिता सुखबीर सिंह निवासी नदहा के द्वारा यह टूर्नामेंट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed