{"_id":"579e2c734f1c1bdc762b8b22","slug":"khatima-road-building-agency-also-cut-madotanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण एजेंसी ने माधोटांडा-खटीमा मार्ग काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण एजेंसी ने माधोटांडा-खटीमा मार्ग काटा
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग का निर्माण करने वाली एजेंसी ने प्लांट में जलभराव होने पर खारजा नहर के पास मशीन की मदद से मार्ग को काट दिया। इससे माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर करीब सात घंटे तक आवागमन ठप रहा।
निर्माण एजेंसी द्वारा कस्बे में प्लांट लगाया गया है। लगातार बारिश से प्लांट में रविवार को भारी जलभराव हो गया। पानी के निकास को प्लांट के कुछ कर्मचारियों ने सुबह करीब दस बजे खारजा नहर के समीप मार्ग को काट दिया, जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। मार्ग काटने से वाहनों की कतार लग गई। अधिकांश वाहन हरदोई ब्रांच से डगा पुल होते हुए खटीमा रोड तक पहुंचे। शाम करीब पांच बजे प्लांट के कर्मचारियों ने खोदे गए स्थान पर दो पाइप डालने के बाद उसे मिट्टी से पाट दिया। तब कहीं जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।