फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Khamaria bridge converted into cantonment

Pilibhit News: खमरिया पुल छावनी में तब्दील

Wed, 06 Sep 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Khamaria bridge converted into cantonment
खमरिया पुल चौराहे पर मौजूद सीओ सदर व प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद । संवाद
- कई थानों की पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी भी तैनात
विज्ञापन

- दोनों पक्षों के 150 से अधिक लोगों को किया मुचलका पाबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जन्माष्टमी व चेहल्लुम का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाना है। इसको लेकर किसी तरह का तनाव न हो इसके लिए खमरिया पुल पर पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। एसपी ने सुरक्षा के लिहाज से यहां पर कई थानों का पुलिस फोर्स व पीएसी को तैनात किया है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
खमरिया पुल पर कांवड़ यात्रा के दौरान सुलगी चिंगारी अब तक बुझने का नाम नहीं ले रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव के ही चंद खुराफातियों ने पूरे माहौल को बिगाड़ दिया था। जिसके बाद खमरिया पुल पर जमकर पत्थरबाजी हुई थी। जिसमें कई अफसर भी घायल हो गए थे। आईजी व कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे थे। जैसे-तैसे बिगड़े हालात पर काबू पाया गया था।
विज्ञापन

अब एक बार फिर यहां की फिजा खराब करने सुगबुगाहट है। जिसकी भनक लगने पर आईजी डॉ राकेश सिंह मंगलवार शाम को गांव पहुंचे। सूचना लगते ही एसपी अतुल कुमार, एएसपी अनिल कुमार यादव व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद मंगलवार रात में यहां रूट मार्च निकाला गया। त्योहारों पर किसी तरह का कोई विवाद न हो, इसके लिए आईजी ने सख्त निर्देश भी दिए। पुलिस ने मंगलवार की शाम को दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बुधवार को 194 लोगों को चिह्नित करते हुए उन्हें मुचलका पाबंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह है विवाद
खमरिया पुल पर मंदिर के पास दूसरे समुदाय के लोग ताजिये रखकर मातम मनाते हैं। एक पक्ष इसका विरोध कर रहा है। इसी को लेकर यहां तनाव है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।

-
ड्रोन से होगी निगरानी : एसपी
एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एक कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक दियोरिया, बिलसंडा, सुनगढ़ी, गजरौला, जहानाबाद, न्यूरिया के अलावा पुलिस लाइन की क्यूआरटी व अन्य फोर्स को तैनात किया जाएगा। लगभग 350 पुलिस कर्मियों की पुल के आसपास ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा 20 घरों को चिह्नित कर उनकी छतों पर फोर्स भी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जगहों पर ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी की जाएगी।

खमरिया पुल चौराहे पर मौजूद सीओ सदर व प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद । संवाद

खमरिया पुल चौराहे पर मौजूद सीओ सदर व प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed