{"_id":"576eba7c4f1c1b2b64b481d5","slug":"khaki-uniform-duty-women-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी वर्दी पहनकर ड्यूटी करें महिला पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी वर्दी पहनकर ड्यूटी करें महिला पुलिसकर्मी
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिसकर्मियों को सादा कपड़ों में देख एसपी मुनिराज जी. ने नाराजगी जताई। समस्त महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान खाकी वर्दी पहनने के सख्त दिशा निर्देेश दिए।
शनिवार को एसपी महिला थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ सफाई को देखा। इसके बाद अभिलेखों को चेक कर स्टाफ से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। संसाधनों को भी बारीकी से परखा, जिसके बाद कुछ महिला पुलिसकर्मी बिना वर्दी ड्यूटी करती दिखाई दी। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई। सभी महिला पुलिसकर्मियों को वर्दी में रहने के निर्देश दिए। दुबारा ऐसा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। महिला अपराध को लेकर गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए शुरू की गई, हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। इन नंबरों की अधिकाधिक लोगों को जानकारी होनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी एसओ महिला थाना अनुपमा सिंह को दी गई है। इस दौरान पीआरओ भुवनेश कुमार गौतम भी मौजूद रहे।