{"_id":"64f4d1ea2f8a5629bf051414","slug":"khajuria-pachpeda-cow-shelter-expansion-started-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3636-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खजुरिया पचपेड़ा गोआश्रय स्थल का विस्तार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खजुरिया पचपेड़ा गोआश्रय स्थल का विस्तार शुरू
Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा में मनरेगा योजना के अंतर्गत गोआश्रय स्थल का विस्तार शुरू कर दिया गया है। रविवार से यहां 30 अतिरिक्त गोवंश के लिए शेड पड़ना शुरू हो गया।
खजुरिया पचपेड़ा में 30 पशुओं की क्षमता वाला गोआश्रय स्थल है। पशुओं की संख्या बढ़ने पर 30 पशुओं की क्षमता वाला एक और शेड बनाने का फैसला लिया गया। बरखेड़ा ब्लॉक के तकनीक सहायक नेतराम गंगवार तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनवर मलिक ने 2 सितंबर को पहुंच कर अतिरिक्त शेड का चिह्नीकरण करके ग्राम प्रधान को निर्माण कराने को कहा था। इसके बाद प्रधान राजेंद्र कुमार ने रविवार को काम शुरू करवा दिया।