फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   karwa chauth husband dies after falling from roof pilibhit

27वां करवाचौथ न बना सके वीरपाल: भूखी-प्यासी थी पत्नी, चांद देखने छत पर गए थे; गिरकर हुई मौत

Fri, 30 Oct 2026 10:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरखेड़ा (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरखेड़ा (पीलीभीत) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 30 Oct 2026 10:25 PM IST
सार

वीरपाल के पुत्र राहुल गंगवार ने बताया कि चांद देखने के दौरान वीरपाल छत के किनारे पहुंच गए। इसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मकान के पीछे की साइड जा गिरे। 

विज्ञापन
karwa chauth husband dies after falling from roof pilibhit
चांद देखने छत पर गए पति की गिरकर मौत - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना लेकर व्रत रखने वाली महिला की खुशियां कुछ ही पलों में मातम में बदल गईं। पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए चांद देखने छत पर गए पति का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फुट नीचे जा गिरे। परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। त्योहार के दिन पति की मौत से पत्नी कुंता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

करवाचौथ बनाने आए थे घर
यूपी के पीलीभीत स्थित बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पुरनापुर निवासी वीरपाल (45) उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। वह 28 अक्तूबर को करवाचौथ मनाने के लिए घर आए थे। परिवार में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। उनकी पत्नी कुंता देवी ने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वीरपाल पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए चांद देखने छत पर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलन बिगड़ने पर छत से गिरे वीरपाल
वीरपाल के पुत्र राहुल गंगवार ने बताया कि चांद देखने के दौरान वीरपाल छत के किनारे पहुंच गए। इसी बीच अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह मकान के पीछे की साइड जा गिरे। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। राहुल और अन्य परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वीरपाल अचेत अवस्था में पड़े थे। परिजन उन्हें निजी वाहन से तत्काल बरखेड़ा के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

वीरपाल की शादी हो चुके थे 26 वर्ष
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। वह अपने पीछे पत्नी कुंता देवी, पुत्र राहुल और पुत्री कामनी को छोड़ गए हैं। दंपती की शादी को करीब 26 वर्ष हो चुके थे। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया हादसे की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed