{"_id":"5e78d5bb05aa5792e8bb6c0d3d89479a","slug":"kapil-became-the-first-winner-of-the-mega-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ड्रा के प्रथम विजेता बने कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ड्रा के प्रथम विजेता बने कपिल
plibhit
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व संजय नगर के दीवाली शॉपिंग फेस्टिवल के मेगा ड्रा में 12 वर्षीय कपिल गंगवार प्रथम पुरस्कार के विजेता बने हैं। शहर के मोहल्ला वल्लभनगर कालोनी निवासी लेखपाल रामपाल सिंह के तीसरे नंबर के पुत्र कपिल के इस पुरस्कार के विजेता बनने से घर में खुशी का माहौल है। कपिल ने फेस्टिवल के सहयोगी शहर की मैनी कलेक्शन शॉप से दीवाली के दौरान अपनी मां के साथ 610 रुपये की हाउस ड्रेस खरीदी थी। उन्हें पुरस्कार के मेगा ड्रा में 11 हजार रुपये का चेक अमर उजाला की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में 20 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिसमें श्रीराम वाटिका कालोनी, ग्रीन सिटी कालोनी फेज-2 एसोसिएट पार्टनर थे। एक्स फाइव शोरूम, महादेव इन्कलेव, विकास ज्वैलर्स, मार्डन क्राकरी, झंकार ज्वैलर्स, कोरल मोटर्स, मैनी कलेक्शन तथा होटल ग्रांट शारदा सहयोगी प्रतिष्ठान थे। इन संस्थानों पर प्रत्येक पांच सौ रुपये की खरीद पर एक लकी ड्रा कूपन की व्यवस्था थी। इन प्रतिष्ठानों पर भी प्रत्येक सप्ताह लकी ड्रा निकाले गए।
विज्ञापन
मंगलवार को अशोक कालोनी स्थित अमर उजाला कार्यालय में संबंधित प्रतिष्ठानों से एकत्र कूपनों का मेगा ड्रा निकाला गया। नगर पालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल द्वारा निकाले गए इस ड्रा में प्रथम पुरस्कार कपिल गंगवार का निकला। कूपन पर अंकित मोबाइल नंबर से पहले शाम को कपिल के घर बात हुई तो पता चला कि वह शहर के लिटिल एंजिल स्कूल में कोरियोग्राफर जावेद के निर्देशन में डांस सीखने गया है। कोरियोग्राफर के फोन पर कपिल को जब इसकी जानकारी दी गई तो वह खुशी से झूम उठा। कोरियोग्राफर जावेद उसे सीधे अमर उजाला कार्यालय अपने साथ ले आए। कपिल के कूपन का नंबर 1598 था। दूसरा पुरस्कार 5100 रुपये मोहल्ला गौहनिया के मैत्रीबाग निवासी एवं ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक अरुण गुप्ता का निकला। उनका कूपन संख्या 526 था। तीसरा पुरस्कार 2100 रुपये हर्रायपुर निवासी वकार अहमद का निकला। उनका कूपन संख्या 2265 था। इस मौके पर मार्डन क्राकरी के अंशुल अग्रवाल, गहना ज्वैलर्स से सजल अग्रवाल तथा अमर उजाला बरेली के विज्ञापन प्रबंधक विजयन्त अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। इस मौके पर दस सांत्वना पुरस्कार (गिफ्ट पैक) भी निकाले गए। कार्यक्रम में मौजूद व्यवसायियों ने इस फेस्टिवल की खुले कंठ से सराहना करते हुए अमर उजाला व अपने ग्राहकों का आभार जताया है।
विज्ञापन
इनके निकले सांत्वना पुरस्कार
अफरजोज खां (1811), समरवर्मा (1661), देवेंद्र (536), रोशनलाल (2302), नवीन अग्रवाल (1884), शिखा गुप्ता (1553), एके अग्रवाल (307), अजय कुमार (860), आकृति दीक्षित (600), शक्ति अग्रवाल (1925)।
नेवी में जाना चाहते हैं कपिल
मेगा ड्रा के प्रथम पुरस्कार विजेता कपिल गंगवार पुरस्कार जीत कर काफी खुश दिखे। शहर के लिटिल एंजिल स्कूल में कक्षा छह का यह छात्र भविष्य में नेवी में जाने की चाहत रखता है। पुरस्कार के रूप में मिलने वाले 11 हजार रुपयों में से अधिकांश धनराशि को वह बुक्स व डांस से संबंधित सामग्री पर खर्च करना चाहता है।