फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   kanshiram awas

शहर के 189 कांशीराम आवासों का होगा आवंटन

Wed, 17 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 17 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
kanshiram awas
शहर में तीन स्थानों क्रमश: आवास विकास, ईदगाह और ट्रांसपोर्टनगर में बसपा शासन काल में कांशीराम आवास बनाए कर निराश्रितों को आवंटित किए गए थे। इन आवासों के आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत शासन से शिकायत की गई थी। इसकी जांच में अधिकारियों को कई आवास बंद मिले और कुछ में किराएदार पाए गए। जांच के बाद प्रशासन ने 272 आवंटियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसमें मात्र 87 लोगों ने नोटिस का जवाब देकर अपना पक्ष रखा। इसके बाद प्रशासन ने शेष 189 आवासों का आवंटन निरस्त कर उन्हें खाली कराने के निर्देश तहसील प्रशासन को दिए साथ ही शासन ने अग्रिम कार्रवाई को दिशा निर्देश मांगे थे। शासन से अनुमति मिलने के बाद अब प्रशासन ने इन आवासों को पुन: आवंटन की प्रक्रिया प्रांरभ की है। एसडीएम रामप्रकाश ने बताया 189 आवासों में 82 सामान्य श्रेणी, 42 अनुसूचित और 65 आवास पिछड़ा वर्ग के निराश्रित विधवाओं, विकलांग एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शहरी नागरिकों को आवंटित किए जाने हैं। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed