{"_id":"69e67bb033b872d6120fafc7","slug":"kanshi-ram-houses-could-not-be-allotted-due-to-the-mla-not-reaching-there-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157766-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विधायक के न पहुंचने से कांशीराम आवासों का नहीं हो सका आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विधायक के न पहुंचने से कांशीराम आवासों का नहीं हो सका आवंटन
विज्ञापन
बीसलपुर। विधायक के कार्यक्रम स्थल पर न पहुंचने से कांशीराम आवासों का आवंटन नहीं किया जा सका है। इससे वहां पहुंचे लाभार्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
शहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के पास में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कांशीराम आवासों का बनवाया गया। आवासों के बनने के बाद दशकों के बाद भी इनका आवंटन नहीं किया जा सका। इससे इस योजना के लाभार्थी यहां-वहां रह रहे हैं। हाल ही इनके आवंटन को लेकर कवायद तेज की गई। ऐसे में सोमवार को विधायक व अन्य अफसरों की मौजूदगी में ब्लॉक सभागार में लाभार्थियों को इनका आवंटन किया जाना था। इसको लेकर इस योजना के सभी लाभार्थी को फोन कर सूचना दी गई।
ऐसे में करीब 300 लाभार्थी सूचना के बाद ब्लॉक सभागार पहुंचे। इसके साथ ही एडीएम एफआर प्रसून द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन विधायक विवेक वर्मा के न पहुंचने से इन आवासों का आवंटन नहीं हो सका। ऐसे में यहां पहुंचे सभी लाभार्थी घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर लौट गए। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि जल्द ही नई तिथि को घोषित कर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। संवाद