फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kanpur team won the first match

Pilibhit News: कानपुर की टीम ने जीता पहला मैच

Sun, 09 Jun 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kanpur team won the first match
पीलीभीत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खेलो भारत आयाम के तहत गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। पहले दिन कानपुर और बदायूं के बीच मैच हुआ। इसमें कानपुर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा लेकिन दोनों हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया, जिसमें कानपुर की टीम 2-0 से विजयी रही।
विज्ञापन

इससे पहले बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, जिला महामंत्री लेखराज भारती, जिला प्रमुख डॉ. गौरव वर्मा, नगर अध्यक्ष अरविंद वर्मा, विभाग संयोजक जतिन भारती, जिला सह संयोजक आयुष मिश्रा, नगर मंत्री अरुण सूर्यवंशी, क्रीड़ा भारती जिला मंत्री सतीश शर्मा एवं हॉकी कोच जय प्रकाश ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए विधायक ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। इसे हर जनपद में प्रमुख खेल बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सात जनपदों प्रयागराज, हरदोई, कानपुर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के खिलाड़ियों का परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि यूपी बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर अनूप गोयल, दिलीप सरकार, प्रदीप भी मौजूद रहे। संचालन अभाविप कार्यकर्ता आलोक सक्सेना ने किया।
प्रिया शर्मा, कोमल, प्रभात अर्पित मौर्य, हर्ष सक्सेना, प्रमोद राजपूत और कपिल सहित काफी संख्या में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed