फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kane got in the yard crew , banging fury

केन यार्ड में मिल कर्मचारी की पिटाई, रोष

Sun, 03 Jan 2016 10:25 PM IST
plibhit
plibhit Updated Sun, 03 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन

शहर की एलएच शुगर मिल में रिजेक्ट वैरायटी के गन्ने को लेकर गन्ना चेकर और किसान के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज किसान ने कुल लोगों के साथ गांव रूपपुर कमालू निवासी गन्ना चेकर धर्मेंद्र कुमार की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर किसान ने भी गन्ना चेकर और मिल अधिकारियों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। घटना के बाद से मिल कर्मचारियों में रोष है।

विज्ञापन

मिल कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह एलएच शुगर मिल में गन्ना चेकर है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह गन्ने की चेकिंग कर रहा था। थाना जहॉनाबाद के गांव सुसवार निवासी किसान रामपाल से उसने तौल पर्ची दिखाने को कहा। गन्ना अगैती प्रजाति का होने का दावा करते हुए रामपाल ने पर्ची नहीं दिखाई। जबकि किसान के वाहन में रिजेक्ट वैरायटी का गन्ना था। इसी बात को लेकरकहासुनी हो गई। आरोप है कि इससे नाराज रामपाल ने मोबाइल से कॉल कर अपने साथी गांव सियाबाड़ी पट्टी निवासी हरीश, नरेंद्र को बुला लिया और उसकी पिटाई कर भाग निकले।
विज्ञापन

उधर किसान रामपाल ने मिल चेकर और मिल अधिकारियों पर गन्ना पर्ची को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गन्ना चेकर धर्मेंद्र की ओर से आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उन्होंने बताया कि रामपाल की तहरीर की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मारपीट होने के बाद कुछ मिल अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है। अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed